SGS को निर्यात हेतु PPE मेडिकल कवरऑल्स के प्रमाणन के लिए The National Accreditation Board For Certification Bodies द्वारा मान्यता दी गई

SGS को निर्यात हेतु PPE मेडिकल कवरऑल्स के प्रमाणन के लिए The National Accreditation Board For Certification Bodies द्वारा मान्यता दी गई

मुम्बई, भारत, 17 अगस्त, 2020 /PRNewswire/ — SGS को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता है कि इसे National Accreditation Board for Certification Bodies (NABCB) द्वारा ‘COVID-19 के लिए PPE मेडिकल कवरऑल्स’ के लिए निर्यातकों को प्रमाणन सेवाएं प्रदान करने के लिए महानिदेशक, विदेशी व्यापार (DGFT), भारत सरकार ने अपने नोटिस सं: 18/2020-21 दिनांक: 20.07.2020 को अधिसूचित किया है। इसके साथ ही साथ इसे निर्यात लाइसेंस लेने के लिए पात्रता मानदंड पूरे करने हेतु ISO/IEC 17020 के लिए निरीक्षणकर्ता संस्था के रूप में भी अनुमोदित किया गया है।

Also Read: Strategi Advisors announces a joint venture with T9L Studio of Singapore

प्रमाणन के दायरे में निम्न शामिल हैं –

SGS_PPE_TIC
SGS_PPE_TIC
उत्पादन परिसरों में कवरऑल्स के नमूने लेना
NABL ISO/IEC 17025 प्रमाणित प्रयोगशालाओं में ISO 16603:2004 संपर्क स्तर 3/ISO 16604:2004 संपर्क स्तर 2 के अनुसार उन नमूनों का परीक्षण करना
परीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा और अंतिम रूप से प्रमाणित करना।
SGS एक ही स्थान पर नमूना लेने, गुणवत्ता परीक्षण करने (जो इसकी NABL से मान्यताप्राप्त ISO/IEC 17025 चेन्नई प्रयोगशाला में किए जाते हैं), तथा प्रमाणन सेवाएं प्रदान कर सकती है और प्रमाणन प्रदान करने व DGFT की समय सीमा का पालन करने के लिए शीघ्र पूर्णता अवधि सुनिश्चित कर सकती है।

SGS के फायदे:

SGS पूरे भारत में प्रमुख टेक्सटाइल औद्योगिक केंद्रों पर प्रमाणन सेवाएं प्रदान करती है, जिनमें तिरूपुर, चेन्नई, बंगलौर, मुम्बई, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, विजियानगरम, गुरूग्राम, लुधियाना और कोलकाता शामिल हैं।
हमारी व्यापक स्थानीय उपस्थिति, सबसे कम समय सीमा में नमूनों के लिए पर्याप्त कवरेज सक्षम बनाती है, जिससे हमारे ग्राहकों को समय की बचत का लाभ मिलता है।
सम्पूर्ण सेवाएं- नमूने पिक-अप करना, परीक्षण और प्रमाणन सेवाएं आदि एक ही स्थान पर प्रदान की जाती हैं।
140 से अधिक देशों में हमारी विश्वव्यापी उपस्थिति, सप्लाई चेन को सपोर्ट करने और व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त प्री-शिपमेन्ट गतिविधियों में सहायता प्रदान करने के लिए हमें सक्षम बनाती है।
SGS की PPE परीक्षण, निरीक्षण और प्रमाणन सेवाओं के बारे में अधिक जानें।

इन सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें:
Nitin Sonawane
हेड – इंस्पेक्शंस, कंज्यूमर एंड रिटेल
e: Nitin.Sonawane@sgs.com

Ponnusamy C.
असिस्टैंट मैनेजर – बिजनेस डेवेलपमेन्ट, कंज्यूमर एंड रिटेल
e: c_ponnusamy@sgs.com

SGS के बारे में

SGS विश्व में अग्रणी निरीक्षण, सत्यापन, परीक्षण और प्रमाणन कंपनी है। SGS को गुणवत्ता और सत्यनिष्ठा के लिए वैश्विक बेंचमार्क माना जाता है। 89,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ, SGS पूरी दुनिया में 2,600 से अधिक कार्यालयों और प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क संचालित करती है।

नेक्स्ट नार्मल सॉल्युशंस (Next Normal Solutions)

COVID-19 महामारी आधुनिक युग में अभूतपूर्व है, जिसने व्यावसायिक निरंतरता के सामने अप्रत्याशित चुनौतियां पेश की हैं। SGS में, हम उन चुनौतियों को हल करने और COVID-19 से निबटने हेतु अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में सहयोग करने के लिए तत्परता से प्रयासरत हैं।

Latest News and updates, Follow and connect with us on FacebookTwitter and Linkedin

Get the latest updates directly on your mobile, save and send a message at +91-9899909957 on Whatsapp to start.

editor
Co-Founder and Managing Editor at Times24 TV - Playing Key role in editorial activities & operation.

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *